"प्यारा गुलाम भारत"
बाबू जी ने,जो सामाजिक, मान-सम्मान,संस्कार और रिश्तों का पाठ सुरेश को बचपन में पढ़ाया था,वह शायद गांव से बड़े शहर में आते-आते धुंधला पड़ रहा था, क्योंकि सुरेश अब बड़ा हो चुका था। 'सुरेश' अब 'सूरी' बन चुका था और वैसे भी, बाबू जी बीसवीं सदी के,पुराने विचार वाले व्यक्ति थे। इतनी ही बीच,दो लड़कियां,नशे में धुत्त,हाथ में सिगरेट लिए,सूरी के गर्दन पर चुम्मन करके,अंग्रेजी में कुछ Hey sexy babes! Rock the party! demand on peak कह कर आगे बढ़ गई। बाबू जी दूर खड़े, कहीं तनहाई में,नम आंखों से,बेबस होकर,चकाचौंध रोशनी में,यह सब देख रहे थे। उनका अपना खून सुरेश,हाथ में दारू की बोतल और सिगरेट लेकर अपने नए भारत में व्यस्त था। सूरी और बाबू जी, अब एक-दूसरे से अपरिचित थे। सूरी के धक्का-मुक्की में,बाबू जी का चश्मा कहीं वहीं गिर गया,जो अब टूट चुका था। मैं दूर खड़ा,वहीं बाबू जी को देख रहा था,मैं,बाबू जी के पास गया और चश्मा उठाकर देने लगा। बाबू जी ने,चश्मे को साफ करके,पहनकर,गहरी सांस लेकर,दुख भरी,लड़खड़ा आवाज में,बुदबुदाते हुए कहा "मेरा प्यारा गुलाम भारत" मैं,बाबू जी की भावनाओं को समझ रहा था। बाबू जी ने,एक ही चश्मे से दो भारत देखे थे। एक शीशे से,धुंधला,पुराना,गुलाम भारत और दूसरे शीशे से, भ्रष्टाचार,उत्पीड़न और नशे से भरा, आजाद भारत।
सुरेश गुलाम भारत, सूरी आज़ाद भारत तथा सभ्यता, बाबू जी को इंगित करता है।
बाकी, भारत, संस्कृति और सभ्यता का बहुत धनी है। वह अपने विकास की तरफ अग्रसर है। जिसे लाखों 'सूरी' और 'सुरीन' मिलकर भी धूमिल नहीं कर सकते। आधुनिकीकरण जरूरी है पर रिश्तों, संस्कृति और सभ्यता को ध्यान में रखकर।
नशा एक बीमारी है, जो हमारे रिश्तों,संस्कृति और सभ्यता को खोखला कर रहा है, आइए, हम सब युवा मिलकर प्रयास करें नशे को कुचल कर अपनी संस्कृति और सभ्यता का पुनर्विन्यास करें।
जय हिंद! जय भारत!