मैंने जब तुझे देखा इस ख़याल से देखा

की अगर तुझे पा ना सकी तो क्या होगा

तेरी आँखो की कहकशाँ में अपने ख़्वाब ना सजा सकी

तो क्या होगा

तेरा हाल जाने बग़ैर, तुझे देखे बग़ैर

मेरे दिन ढलने लगे तो क्या होगा

तेरा मुस्कुराना जो मेरा मुस्कुराना भी है

तेरी आवाज़ जो मेरा साज ए बहिश्त भी है

मैं इनसे जुदा हो जाऊ तो क्या होगा

वो दिन जिस दिन मेरा तुझ पर कोई हक़ ना होगा

(तू शायद किसी और का हो जाए)- नहीं

मेरी उम्मीद का दामन जिस दिन छूटेगा

तो क्या होगा

तेरी फ़ितरत के हज़ार रंगों से

मेरी ज़िंदगी का कैन्वस ना भरेगा

तो क्या होगा

तेरे ख़याल से रोशन मेरे ज़ेहन को

तेरे ख़याल ज़हर लगने लगेंगे

तो क्या होगा

जब तुझे दुआ में माँगना

मेरी हक़ीक़त को भी फ़िज़ूल लगने लगेगा

तो क्या होगा

तू मेरी बनाई कोई तस्वीर नहीं है

फ़क़त मेरे ख़याल में ही ज़िंदा नहीं है

इस चाँद और सूरज से ज़्यादा सच है

(और इनसे भी कई ज़्यादा दूर)

तू गुमा होता तो अच्छा होता

कम से कम ग़म ए फ़ुर्क़त ना होता

मगर फिर भी तुझे पाने का जतन तो करेंगे

जब तक कोई फ़ैसला ना हो

तेरे नाम से दुआओं को भरेंगे

फिर इश्क़ जो चाहे

मुझे सब मंज़ूर होगा

मुझे यक़ीं है

मेरे यक़ीं का सफ़र पुर-नूर होगा