जो अबके हम बिछड़ जाएं तो फ़िरसे मिल ना पाएंगे
जो मुरझाए अगर ये फूल फिर से खिल ना पाएंगे
हमें ना चाहिए कुछ और बस उनकी तमन्ना है
अगर हो रास्ता वो उम्र भर मंज़िल ना पाएंगे
जिन्हें लगता है दरिया है कोई ये ढाई हर्फ़ों का
भले कितना भी तैरें वो कभी साहिल ना पाएंगे
