जो कर जाऊं कभी गलती तो उसको मान लेना तुम
दिलाकर याद हर इक दिन ना मेरी जान लेना तुम
कभी जो तुमसे अपना हाल-ए-दिल मैं कह ना पाऊं तो
मेरी चुप्पी के पीछे जो छिपा सब जान लेना तुम
अगर मैं बिन बताए तुमको जो पीछे से आ जाऊं
धड़कते दिल को अपने सुन मुझे पहचान लेना तुम
