एक रिश्ता मैं पुराना छोड़ कर
जी गया हॅंसना हॅंसाना छोड़ कर
याद मुझको अब नहीं रहता है कुछ
साथ उसके दिन बिताना छोड़ कर
उसने मुझको नाम सारे दे दिए
एक बस अपना दिवाना छोड़ कर
लोग तो कुछ वो भी हैं बर्बाद जो
इश्क़ में बैठे कमाना छोड़ कर
काम तो सारे करेगा अब से विष
एक बस दिल का लगाना छोड़ कर


