एक महिला आई ए एस अधिकारी के लंबी सेवा अवधि उपरांत स्वैच्छिक त्यागपत्र से आहत होकर रचित रचना…

अपने स्वाभिमान
और सम्मान पर
जब प्रहार हो।
लचर व्यवस्था और
लाचार सेवादार हो।।
तो त्यागपत्र जैसे
निर्णय मजबूरी है।
नया भारत बनने में
अभी बहुत दूरी है।।
समय रहते नहीं हुआ सुधार,
और चलते रहा यही लगातार,
तो ऐसे निर्णय आयेंगे ही आयेंगे।
सोचिये …
क्या हम नया भारत बना पाएंगे?
या फिर यूं हीं
विकास की राह ताकते,
सिर्फ हाथ मलते रह जाएंगे।।
• विशाल शुक्ल