यदि तुम्हारी वह मुलाकात आखिरी थी

तो!

आखिरी सही,पर

याद हमारी आयी।


मै तुम्हारी यादो को

एक सुन्दर कविता मे सजो कर

प्रस्तुत करूंगा तुम्हे

डाक से!

लेकर जायेगा डाकिया।


जिसमे केवल तुम!

और, तुम पहली

मै आखिरी रहूँगा।


सच कहता हूं

उन दिन?

तुम्हारी हथेली गर्म

मेरी हथेली ठण्डी थी।

और!

मेरे चश्मे का फ्रेम ढीला हो गया था

उष्ण ऋतु मे सफेद धुंध इतना घना था

कि दूर-दूर की नजर को भी

तुम नजर नही आयी।


उन दिन!

तुम्हारे चले जाने के बाद

प्रेम!

वैसा ही रह गया

जैसे आकाश मे इन्द्रधनुष

अपनी पूरी रंगत से हो गया हो।