दूर पर्वतों पर
उगता सुरज
आकाश मे उड़ते आजाद परिंदे
फूलो पर बैठी
नीले रंगो की फूलसुंघनी
क्षितिज मे टूटा तारा
स्वतन्त्रता के गीत गातें।
किसी विलुप्त शाम की आंखे
पुकारतीं हैं टूटे सपने
प्राचीन धरती पर रोती
टूटे अंडो वाली पंक्षी
एक जोशीली चिड़िया
प्रेम की दीवार बनाती
जो बीत गई कहानी
भूलकर अब मिलकर
स्वतन्त्रता के गीत गाती।
