मनुष्य ने जीने के लिए
क्या-क्या नही किया।
मरने के लिए कुछ नही किया।
सरल मनुष्य,
सरल पशु
सदा दूसरों से पीड़ित होते हैं
जैसे छोटे तरू बड़े तरू से दब जाते हैं
सुन्दर मनुष्य,
मृदु पुष्प
करते हैं जैसे मन को आकर्षित
गुणवान मनुष्य सौंदर्य मे
मदमस्त नही रहते
लतायें ले लेती हैं वृक्ष का सहारा
वृक्ष उनको भी ले खड़ा रहता है
फिर भी नवल-नवल पत्तो से सजा रहता है।
