आज नदी शान्त थी

अपने जल मे खोयी थी

बह रही थी मंथर-चाल

वो बिल्कुल सफेद थी।


उसमे एक टूटी नाव

उसके तन से लिपटी हुई

किनारे पर पड़ी थी

और वो भी शान्त थी।


किनारे का वट

अब भी वैसा था

जैसे वर्षो पहले था

उसकी कुछ जड़े अब भी

नदी की ओर जाती हैं

लेकिन उपर से वह बिल्कुल हरा था

और वह भी शान्त था।


दूर बसा हुआ शहर

इस क्रम मे न रहा

वह बिल्कुल अशान्त था

नदी वैसे ही बह रही थी

जैसे अकबर,जहांगीर के समय मे

बहती थी लेकिन वह अब

शान्त थी।