बेबस हूँ's image
बेबस हूँ
लाचार हूँ
या इनका ही प्रकार हूँ।
उद्वेलित हूँ
आक्रोशित हूँ
या प्रतिशोध का शिकार हूँ।
विचलित हूँ
भयभीत हूँ
या सत्य से दो चार हूँ।
शोषित हूँ
कुष्ठित हूँ
या खुद ही व्यभिचार हूँ।
Read More! Earn More! Learn More!