कभी फुर्सत मिले आना
चुपके से बिन शोर के
मेरे लिए बस मेरे लिए
समझने जज्बात मेरे आना ।

दिल मे दबी जो बात है
कहने पे न समझे जो 
कभी मेरे बिन कहे मुझसे
सुनने कभी तुम आना ।

बिन नींदों के गयी रातों का
तुम आके आंखों से मेरे
जब आना कभी आना
हिसाब ज़रा करके जाना ।

सुनना मुझसे तुम मेरी
कहना थोड़ा कम भले
आना तुम जब भी आना
दिल की बस  सुन जाना ।