ये फिक्र को जताना
ये जिक्र होते पलकें डबडबाना
ये मन का ताना बाना
ये कुर्बत का नया ठौर ठिकाना
ये बनकर अनजाना
ये नये लहजे बातों को बताना
ये महफ़िल सजाना
ये जादू करके तेरा चले जाना
ये दिल को लुभाना
ये दूर जाकर तेरा पास बुलाना
ये कोना ये सिरहाना
ये दस्तक देते हवाओं का जाना
ये सपने दिखलाना
ये हिज़्र में भी मिलना मिलाना
ये पतझड़ का वीराना
ये कोपल संग वसंत का आना
ये मौसम का इतराना
ये बेफिक्र दिखता नया जमाना
ये रंगों को समझाना
ये तितलियों का पराग चुराना
ये भंवर का गुनगुनाना
ये फिजां में फूलों का महकना
ये फागुन तेरा गाना
ये मस्ती करने का नया बहाना
© विशाल
