ये धूप छांव की अठखेलियाँ

बुझाते कहाँ बुझती जिंदगी की पहेलियाँ।

मोतियाँ पिरोते रंग सारे

ओस की बूँदें उषा की आभा पिये हुए।

हमजाद से हम

दर्द में मोहब्बत और इबादत जिए हुए।

ये उलझनों की कहानियाँ

संजीदा जिंदगी की कवायत लिए हुए।

गुल का खिलना संजोते

कांटों से भी उसकी हिफाजत किए हुए।

नरम सा एक एहसास

इन गर्म सांसों में एक चाहत लिए हुए।

गुजरते रहें हम यूं हीं

सर्द हवाओं में मुस्कराहट लिए हुए।

- विशाल ©