बेअदब होकर रोज तुमसे टकराने का
बैठ कर तसव्वुर में तुम्हें गरियाने का
तेरी चुगली कर कर प्यार जताने का
भला बुरा कह फिर यारी निभाने का
बातों से रोज नया प्रजातंत्र बनाने का
तंत्र लुटेरों के सारे धन हथियाने का
तन्हाई में पास बिठाकर बतियाने का
नहीं समझता मैं तुम्हें ये समझाने का
रंग नये नये रोज तुम्हें दिखलाने का
गुलाल उड़ा होली में गले लगाने का
रूह के जानिब अब बात बताने का
ताल्लुक़ यही है तेरे मेरे दोस्ताने का
- विशाल ©
