दर्द का वो एहसास
वो उनके रूठ जाने का
मलाल खो गया
वो जो करता था
रफू दरारें दिल की
हुनर उसका
वो मिज़ाज ए हाल खो गया
पोंछता रहता था
जो इन आंसूओं को
वो हाथ
वो रूमाल खो गया
पूछता रहता था
जो मुझसे मेरा हाल
अब वो सवाल खो गया
वो जो रखता था
मेरा ख्याल
अब उसका ख्याल खो गया
© विशाल

