कुछ लहर चट्टानों से टकराते
कुछ धार किनारे तोडते जाते
कुछ फूल मुरझाते, कई शाख
हवा के हिलोरों से पत्ते गिराते
नम हुई इन पलकों के किनारे
नीर भरे आंख झिलमिल तारे
थकी, थमी, ठहरी ये जिंदगी
सांस हमारे कुछ तुम्हारे सहारे
रात की देहरी पर बैठे हम लिए
उम्मीद अपने सुबह के हमारे
© विशाल
