कुछ टूटा हुआ बिखरा बिखरा

सृजन आस में विरान पड़ा सा


नित नव जीवन की चाह संजोए

दरकती दीवारों पे छत धरा सा


धरोहर जो था कल तक रौशन

बुनियाद पर है बेजान खड़ा सा


कल की घुंधली यादों को पाले

आंख भी है अब भरा भरा सा


उलझे संबंधों के कमजोर धागे

रिश्ता ये सारा जैसे अधमरा सा


निश्चल जीवन का साथ संबल

अंतर्मन में कल जरा जरा सा


©️ विशाल