दस्तक हवाएं भी अब देती नहीं

एहसासें रुह को समझाती नहीं

बातें पुरानी दिल बहलाती नहीं

सुबह बाहें फैलाये बुलाती नहीं

यादें अब और मुझे सताती नहीं

जुबां है के अब दर्द बताती नहीं

मुंडेऱ चिड़ियों से चहचहाती नही

सफ़र जिंदगी काटी जाती नहीं

उलझे धागे मन सुलझाती नहीं

कुछ नमी आंखों से जाती नहीं

© विशाल