इन सवालों के घेरों से, उलझती बातों से निकल।
मन में ले एक हौसला, ऊर्जा और प्रेरणा के बल।
तुम कलम बन, लिखते रहे उजालों के चार पल।
चांदनी रात के धवल, सूरज की किरणों के कल।
दूर बादलों से, आसमां में बनाते ख्वाब के महल।
तुम कोरे कागज पर लिख रहे स्याह रंगों से हल।
