लेकर अब रण का प्रण

ताने सीना विजय तलवार बनेंगे

जन के नायक हम सारे

कल जन जन का आधार बनेंगे

एक हो जायेंगे जब हम

उजली सुबह के सूत्रधार बनेंगे

टूटेगी झूठ की बेड़ियां

प्रशस्त मार्ग पर तोरण द्वार बनेंगे

दुख के काले साये छंटेंगे

भंवर बीच हम एक पतवार बनेंगे

छलिया न छले वोट हमारा

अब थोड़ा और समझदार बनेंगे

©️ विशाल