रूह को छूती बातों का

चांद निहारती रातों का

आसमां भरे सितारों का

जज़्बात भी हज़ारों का

लहराते हुए आंचल का

सुर्ख होठों के संबल का

आलिंगन न ये छल का

साथ नहीं ये दो पल का

निश्छल संबंध जल का

स्नेह स्पर्श उर तल का

कुछ तुम्हारी आंखों का

कुछ तुम्हारे काजल का

उजास तुम्हारे चेहरे का

प्यार लटों के बादल का

-© विशाल