अदायें हैं सब की अब जुदा जुदा

चाल भरे सपनों पर हम हैं फिदा

कोई कहे चुन लो बस इस मर्तबा

कोई मांगे इस बार फिर से वफ़ा

माया पसारते सब अलग अलग

सच का चोला ओढ़ता ढ़ोंग यहां

उलझन में फंसी ये मासूम जनता

फटे पजामे लगा कर पैबंद अपने

प्रजातंत्र के राजा बन बहलते हम

वक्त हम पर कस रहा तंज अपने

ढ़गी में माहिर सब के ढ़ंग अपने

सियासत के निराले हैं रंग अपने


© विशाल