किनारों के रेत संग गारा बनाने दीजिए।

मजबूत बुनियाद की ईंटें लाने दीजिए।

हौसलों को बुरी नजरों से बचाने दीजिए।

हक को, वजूद को दीवारें उठाने दीजिए।

खुशनुमा हवाओं को आने जाने दीजिए।

दिन के धूप संग, आंगन सजाने दीजिए।

कुछ खिड़कियां, रोशनदान बनाने दीजिए।

चांदनी को अब, बिखर कर आने दीजिए।

घरौंदों से खेलने की अब गई है उम्र बीत।

सपनों को अपना एक घर बनाने दीजिए।

© विशाल