हरी हरी घास धारा बहे कलकल,
घेरे पहाड़ हरियाली का आंचल।
चांद से चेहरे खेलती लटें चंचल,
प्रेम का पल मन पावन हर पल।
नदी किनारे फले फूले भाव तल,
समय जैसे ठहर गया हो ये पल।
शर्म के साथ लिए हाथों में हाथ,
झुकी नजरें कहें,बरस ए बादल।
शब्दों से ज्यादा मौन का संबल,
चुप चले दो साए, साथ निश्छल।
©विशाल
