कुछ टूट जाएगा

कुछ छूट जाएगा

कोई आज़मायेगा

कोई फासला बढाएगा

ठोकरें भी तू खायेगा

गिरकर संभल भी जायेगा

जमा ये बर्फ पिघल जायेगा

पहाड़ों से रास्ता निकल आएगा

मन को न कर यूं छोटा

तू आज इतना क्यों हताश है

संघर्ष है ये जीवन सारा

हर दिन एक नयी कयास है

जीत की रख आस

जब तक तुझमें सांस है

मिलेगी मंजिल जरुर

गर हौसला तेरे पास है

- विशाल ©