निरभ्र मन हमारा, निरभार ये शब्द सारा।

गुनगुनाता है कोई, सृजन के गीत प्यारा।

अमर्त्य स्मृति लेख, यादों में धुंधला सारा।

लहर उमंग संग, बहती रही निर्मल धारा।

उठती रही लपटें, धधकती रहती ज्वाला।

अंक भरता यौवन, अतृप्त प्यास हमारा।

चांद कहां अकेला, सूनापन भरता तारा।

स्वप्न भरे कैनवस, रंगों का ये मेल सारा।

हाथों में ये लकीरें, समय का खेल सारा।

चलता रहा जीवन, मौन अंतराल हमारा।


- विशाल ©