सांसों में बस जाना मेरे तुम, इस चाहत को मान देना।

रोक लेना बहती हुई दरिया को, बांहों में मुझे थाम लेना।

ठहरे जो नजर मुझे देख, चांद सा मेरा कोई नाम देना।

रंगत मेरे चेहरे की देखकर, भाव इस मन के जान लेना।