कल तक कपोल के राह
होंठो तक उतर आते थे मोती
धुंधली सी यादों के सहारे
कब तक चैन के पल मैं सोती
ख्वाब सब बिखरे हुए से
दिल के कोने कैसे मैं संजोती
दुख और ये दर्द अपना
कैसे मैं इन धागों में पिरोती
सूख गए सारे आँसू मेरे
आँखें भी अब कहाँ नम होती
होंठो तक उतर आते थे मोती
धुंधली सी यादों के सहारे
कब तक चैन के पल मैं सोती
ख्वाब सब बिखरे हुए से
दिल के कोने कैसे मैं संजोती
दुख और ये दर्द अपना
कैसे मैं इन धागों में पिरोती
सूख गए सारे आँसू मेरे
आँखें भी अब कहाँ नम होती