ज्वार भी उठता रहा पर होठ मुस्कुराया।
ओज से दूर खुद को शर्म से लाल पाया।
मन को भाती गयी कांति कोमल काया।
नर ने जब तलाशा खुद में तुमको पाया।
स्नेह भरा निश्छल आलिंगन जब भाया।
कोमल स्पर्श, दर्द सारा तब जान पाया।
चौड़ी छाती, कठोर भुजाओं का साया।
चुपके से तुम्हें खुद में जी कर इठलाया।
- विशाल
