मेहनतकश ये मेरे दोनो हाथ
कुछ कटती पीटती लकीरें हैं।
आंसुओं से भरे हुए ये आँख
कुछ झिलमिलाती तस्वीरें हैं।
अंतस् लड़ता रोज भंवर बीच
जख्म कभी भरते नहीं मेरे हैं।
महफूज यूं कैसे रखूं खुद को
जिंदगी जिक्र में कितने तेरे हैं।
न ख्वाब हैं न ताबीरें हैं। -२
- विशाल ©
