उजालों के शहर से,तपते दोपहर से,दूर विश्राम चाहिए।

खुशबु ले बहती बयार,ठंडी सुबह,ठहरा सा शाम चहिए।

मुझे आराम चाहिए।


गैरों की तो छोड,अपनों में भी न अब अपना नाम चाहिए।

भीड़ से दूर,खुशियों से भरी, जिंदगी अब गुमनाम चाहिए।

मुझे परिणाम चाहिए।


पल में बदलती इस दुनिया के,नहीं मुझे वो आयाम चाहिए।

नींद के पाँव होते जिस रात के,उस रात से इंतकाम चाहिए।

मुझे अंजाम चाहिए।


बागी सही ,लीक से हटकर ही कहीं,अब अपना मान चाहिए।

दिल को दे तसल्ली जो,ज़िंदादिली से भरा कोई काम चाहिए।

मुझे स्वाभिमान चाहिए।