रिश्तों की तकसीम न करना


हर बात पर आमादा न होना


जरा तुम भी एहसास जताना


अपनी जमीर से गुजर आना


ये मेरा तुम्हारा सब लेना देना


मन के बोझ सारे उतार आना


हक न अदा करना न जताना


नफ़रत न कभी उधार लाना


संजो कर साथ आधार देना


थाम कर हाथ स्वीकार लेना


बैठना जब भी तुम फुर्सत में


तब रूह से मुझे पुकार लेना


© विशाल