बंदिशें इस जमाने की जब मेरी उड़ान बांधने लगी।
फलक पर रौशनी देखकर मैं दहलीज लांघने चली।
उन्मुक्त गगन तले अरमान पिरोते मैं ऐसे पली बढ़ी।
बीच मझधार पतबार ले मैं बनती उम्मीद की कड़ी।
चांद सी रोटियां बनाती, मैं चांद पर जाने वाली परी।
मैं बेटी, बहन, दारा तो कभी मां बनकर तुम्हें मिली।
मैं ममता , दर्द मुझमें, साहस ले साथ तुम्हारे खड़ी।
मैं नारी नये जमाने की दायरों से निकल आगे चली।

