भाये सरसों का पीलापन

टेसू रंग भरता निहाल में।

कुछ रंग तुम्हारे सजदे में

लगा दूं थोड़े अब गाल में।

थोड़े पक्के थोड़े से कच्चे

पर रंग सारे हैं रचते सच्चे।

कुछ रंग भरते यौवन अंग

कुछ ढले उम्र के बाल में।

इंद्रधनुष बनाते ख्याल में

रंग हैं सारे मेरे गुलाल मे।

कुछ रंग तुम्हारे सजदे में

लगा दूं थोड़े तेरे गाल में।

© विशाल