नहा जर्द धूप से हरियाली भाती रही।
कछार की खुली छाती बुलाती रही।
रात रेशमी धागे बुन गुनगुनाती रही।
कामिनी भीनी खुशबु फौलाती रही।
शरद की चांदनी निखर लुभाती रही।
असमां तारों संग खुशी लुटाती रही।
वक्त कुछ लिखती कुछ मिटाती रही।
फलसफे जिंदगी के हमें बताती रही।
- विशाल ©
