सुकून दिल में, खुशियों की पहरेदारी याद रखना
निभाना रिश्तों से, दुख की साझेदारी याद रखना
सरगोशी के पल, यारों की तरफदारी याद रखना
लगाना जो गले, दिल की जागीरदारी याद रखना
भीड़ में खोना नहीं, अपनी समझदारी याद रखना
हर जंग जीतेगें, बस अपनी भागीदारी याद रखना
हसरतें भी हैं, पर बड़ी है दुनियादारी याद रखना
कुछ हमारी, कुछ तुम्हारी जिम्मेदारी याद रखना
© विशाल
