अजीब सी कशमकश

दिलों पर ये कैसी पहरेदारी है जिंदगी

ये बेबसी कैसी

यादों की ये कैसी खुमारी है जिन्दगी

ये दूरियां 

ये रातें सारी

किस तरह हमने तुमने गुजारी है जिंदगी

ये ज़हर कैसा

ज़हन में बस रहा

दर्द हिस्से अब हमारी तुम्हारी है जिंदगी