रात रौशनी लेकर जागते तुम
ये किसके खातिर भागते तुम
है यहाँ क्या जो तलाशते तुम
वजूद अपना क्यूं तराशते तुम
अब अकेले हो तुम इतने क्यूं
इतने चुपचाप से क्यूं तुम हो
इस भाग दौड़ से भागते रहते
तुम किस फलसफे में गुम हो
अजनबी कल भी थे जैसे तुम
अब कल के लिए वैसे तुम हो
माफिक शहर नहीं क्यूं तुम हो
किस सहर के खोज में गुम हो
- विशाल ©
