कौतूहल मन का, सिमटी हुई सब यादें बुलाती रही
लब थे चुपचाप, एहसास जजबात सारे सुनाती रही
पलने लगे कई ख्वाब सुनहरे, नींद भी गहराती रही
कभी अधूरा कभी पूरा, चेहरा घूंघट में छुपाती रही
लटों को चांद पर से, उनकी उंगलियां हटाती रही
हवा भी हौले हौले, रेशमी बालों को बहकाती रही
©️ विशाल
