जब मुकम्मल कुछ भी नहीं था खवाब‌ सारा

राह रौशन करता गया एक आफ़ताब हमारा


चाहतें भी थी भरी हुई पर था मन बेचैन यहाँ

नींद जैसे खोया हुआ था सपनों का रैन कहाँ


छोड़कर छांव हिस्से लिए अपने ये धूप सारा

तय किया हमने कठिन राह ये फासला सारा


आंधियाँ कहाँ डिगा पायी तब फैसला हमारा

सफर अकेला, साथी था बस हौसला हमारा

© विशाल