तुम्हारे हौसले, फैसले तुम्हारे, ये जीत और हार के सिलसिले सारे।

ये धूप छांव, ये छाले भरे पाँव, थक कर न तुम्हें अब रुक जाना है।

अब और न घबराना है, कुछ अलग अपनी नयी दुनियाँ बसाना है।

दर्द को देकर एक नया बहाना, नये दिन फिर से तुम्हें मुस्कराना है।

तप रहा हो दोपहर लाख, पहुंच कर मंजिल पर परचम लहराना है।

देना है फिर से एक नया इम्तिहान, कल आसमां को छूने जाना है।