जिंदगी के रिश्ते,नए रुप में खुद को बयां करते चले गए।
हमारे न चाहते हुए भी कैनवस पर रंग बदलते चले गए।
दिन यूँ ही निकलते चले गये,रास्ते हम बदलते चले गए।
अब पहचान कैसी,खुद से भी अनजान बनते चले गए।
उम्र ढलते चले गये,हम भी संग उसके ढलते चले गए।
दुर निकलते चले गये, जीने की वजह बदलते चले गए।
