कदम तुम नयी ओर बढ़ा चुके होगे

चकाचौंध शहरों को भुला चुके होगे

उस भीड़ से बहुत दूर आ चुके होगे

मिट्टी की सोंधी खुशबू नदी नाव होंगे

चांद तालाब में देखेगा अपना बिम्ब

कोयल की कू आम भरे मंजर होगे

हरे भरे खेत होगे पेड़ों के छांव होगे

कभी तो ये दुनिया एक गांव होगी