स्वप्न खुशियों का ले सारा पल, तुम्हारे आंखों में पलने चली।
पलकों को मूंदे मूंदे, अब अंधेरों से भरी रातें भी ढलने चली।
ठहरा ठहरा सारा पानी, ठहरी ठहरी परछाई भी चलने चली।
लेकर लहर और मौज का संग, अब अक्श भी मचलने चली।
तन्हा कहां थी अब शाम, एहसास ले कोई साथ चलने चली।
ले साथ अब राही का हाथ, जिंदगी भी रफ्तार बदलने चली।
-विशाल ©
