बहुत हाथ बढ़ते हैं मिलने को पर नाम एतबार तुम्हीं से है। 

रास्ते कभी अलग होते सही पर मेरा सरोकार तुम्हीं से है। 

तकरारें भी दिखती सरे-आम पर हमें प्यार भी तुम्हीं से है।

दूर होकर ये सपनों में आना आंखों में इन्तजार तुम्हीं से है।

चाँद सितारों से रौशन जहाँ उजालों का संसार तुम्हीं से है।

समंदर में उठती हुई ये लहरें नदियों की ये धार तुम्हीं से है।

कह दो अब गुल-गुलशन से फिज़ाओ में बहार तुम्हीं से है। 

रिश्ता तुम से जन्म जन्म का जिन्दगी गुलज़ार तुम्हीं से है।