जब लगे मैं ही मैं हूँ
सब मेरे बस में
तब थोड़ा झुकना सीखो
जब लगे खुद की चाल
है समय से तेज
थोड़ा रूकना सीखो
नभ के अभिलाषी
कुछ पल चाहत की
उड़ान को थमने दो
कठिन हो समय
जब धरा पर
तब धूप के ताप भी कम ने दो
राह कहाँ है
रौशन मंजिल तक
थोड़ा नजर को भी जमने दो
समर संघर्ष ये जीवन
मन में उठती हुई
लहरों को थमने दो
सकल धरा पर
अपनों में अनजानों में
पहचान तो बनने दो
चाहत लिये विजय की
अब अपनी थोड़ी
शान तो बनने दो
- विशाल ©
