था बीच एक करार, जो बड़ा था हर तकरार से
बुन रहे थे तब हम जिंदगानी, सांसों के तार से
मिटती है कहाँ यादें किसी की, बाद एतबार के
तुम जो चले गये, दिन बन गये बस इंतजार के
हुए जो रूखसत तुम, हो गये हैं हम बेजार से
दर्द भी रुक गया है, मोती बन मेरे रुखसार पे