अधरों पर एक नया राग,नया सा छंद है।

हवा बहती मंद-मंद,मलय भरी सुगंध है।


उजाले समेट पलकों में,आँख ऐसे बंद है।

सपनों में जैसे,इन खुशियों का रंग-ढंग है।


भोर पनघट पर जब तेरी आभा नहाती है।

सौंदर्य ऐसे खिलता,जैसे कोई मकरंद है।


मन मचल ही जाता,दिल भी बहकाता है।

लगे अम्बर से उतरती,परियों का संग है।


जिंदगी अब बीते ऐसे,जैसे तार-तरंग है।

प्यार मजधार बीच,इन लहरों से जंग है।


अधरों पर एक नया राग,नया सा छंद है।

हवा बहती मंद-मंद,मलय भरी सुगंध है।