उड़ने दे गुबार, ढलने दे शाम

रात तक, सुबह की तस्वीर जिंदा रख।

सफ़र में हो सामना लाख पत्थरों से

खुद में तासीर जिंदा रख।

तन्हा रास्ते का राही तू सही

बस मंजिल की तदबीर जिंदा रख।

जो न मिले तकदीर का तोहफा

रख निगाह आसमां पर, सुरूर जिंदा रख।

शतरंज सा खेल जिंदगी

दिल के घोड़े, राजा, वजीर जिंदा रख।

रख इरादे चट्टानों से, ले भुजा बल

हौसलों के शमशीर जिंदा रख।

- विशाल